logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: युवक ने महिला पर किया चाकू से हमला, गंभीर घायल; टाकली क्षेत्र की घटना


भंडारा: भंडारा शहर के टाकली परिसर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने दिन दहाड़े महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

घायल महिला की पहचान संगीता संजू बावने, उम्र 35, भगत सिंह वार्ड, नवीन टाकली की निवासी के रूप में हुई है। वहीं आरोपी 26 वर्षीय रविंद्र देवगड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महिला बर्तन धोने का काम करती है। कुछ साल पहले महिला के पति की मौत हो चुकी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और महिला के बीच जान पहचान थी। हालांकि, आरोपी की तबियत ठीक नहीं होने के कारण महिला उससे दुरी बना रही थी। इससे युवक गुस्से में था। घटना वाले दिन आरोपी ने महिला से उससे बातचीत क्यों नहीं करने का कारण पूछा? जिसपर महिला ने कोई जवाब नहीं दिया और जाने लगी। 

इससे गुस्साए आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे जाँच कर रही है।