logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: लगातार बारिश से गोसीखुर्द बांध के सभी 33 गेट खोले गए, वैनगंगा नदी उफान पर; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट


भंडारा: भंडारा और गोंदिया जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच वैनगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए गोसीखुर्द बांध के सभी 33 गेट 0.5 मीटर तक खोल दिए गए हैं। बांध से 3,841.98 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा भंडारा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

जिला प्रशासन ने वैनगंगा नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों से विशेष सावधानी बरतने, नदी और नालों से दूर रहने तथा अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।