logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: बंदूक की धाक दिखाकर दुकानों के ताला तोड़ने का प्रयास, वारदात सीसीटीवी में कैद 


भंडारा: जिले के शाहपुर में बंदूक की धाक दिखाकर दो दुकानों के ताला तोड़ने का मामला सामने आया है। यही नहीं जब आरोपी इसमें असफल हुए तो बन्दुक लहराते हुए दहशत फ़ैलाने का प्रयास किया। वहीं यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह चौंकाने वाली घटना आज 20 जुलाई को सुबह लगभग 4 बजे हुई। 

शाहपुर शहर में गोल्डमैन के नाम से मशहूर शशिकांत राजुरकर का घर है। घर के नीचे हार्डवेयर और अन्य दूकान है। गुरुवार तड़के हथियारों से लैस दो आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों के हाथ में बंदूक और चाकू जैसे धारदार हथियार लिए हुए थे। हथियारबंद युवकों ने पहले राजुरकर के घर के नीचे एक दुकान और एक अन्य हार्डवेयर दुकान के शटर का ताला तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, दोनों इसमें असफल हो गए। 

इसके बाद आरोपियों ने कैमरे के सामने देखते हुए हथियार लहराया और भय फ़ैलाने का प्रयास किया। सुबह जब राजुरकर उठे और सीसीटीवी चेक किया तब यह वारदात सामने आई। घटना की जानकारी राजुरकर ने तुरंत पुलिस को दी। सीसीटीवी में दिखने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।