logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: जली हुई मिलीं मतदाता पहचान पत्रों की गड्डियां, इलाके में मचा हड़कंप; जांच की मांग तेज


भंडारा: भंडारा जिले के तुमसर तहसील अंतर्गत डोंगरी (बु.) गांव में बड़ी संख्या में जली और आधी जली मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Cards) मिलने से हड़कंप मच गया। यह पहचान पत्र नए तलाठी कार्यालय के पास पड़े मिले, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई और मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, डोंगरी (बु.) गांव के नए तलाठी कार्यालय के समीप लोगों ने जले हुए मतदाता पहचान पत्रों का ढेर देखा। इनमें कुछ पहचान पत्र पूरी तरह जल चुके थे, जबकि कई आधे जले हुए मिले। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे कई लोगों ने दस्तावेजों में अपने या अपने परिजनों के मतदाता पहचान पत्र होने का दावा किया, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि इतने संवेदनशील सरकारी दस्तावेज यहां कैसे पहुंचे और इन्हें किसने तथा किस उद्देश्य से जलाया, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और चुनाव आयोग से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक रूप से किसी जिम्मेदार अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। इस घटना ने मतदाता पहचान पत्रों की सुरक्षा और उनके रखरखाव को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।