logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: चारभट्टी जंगल में पहुंचा नरभक्षी बाघ, नागरिकों से जंगल में न जाने की अपील


लाखांदूर. 12 व्यक्तियों की शिकार करनेवाले नरभक्षी बाघ को पकड़ने के लिए वनविभाग के शीघ्र कृति दल सहित अन्य कर्मियों द्वारा इंदौरा जंगल में आवश्यक कार्रवाई शुरू है. इस बीच 23 सितंबर को दोपहर के दौरान नरभक्षी बाघ तहसील के चारभट्टी/पुयार जंगल में घुसने पर नागरिकों से जंगल न जाने की अपील वनविभाग के तहत की गई है.
 

दो दिनों से बाघ को पकड़ने की कार्रवाई शुरू 
 

20 सितंबर को इंदौरा जंगल परिसर के तालाब में मछलियां पकड़ने गए विनय खगेन मंडल (45) नामक युवक नरभक्षी बाघ का शिकार हुआ था. उक्त घटना के तहत नरभक्षी बाघ ने 12वीं शिकार करने की जानकारी मिली थी. हालांकि नियमित अंतराल से नरभक्षी बाघ से कुल 12 व्यक्तियों की शिकार होने से वनविभाग के तहत नरभक्षी बाघ को पकड़ने के लिए विगत 21 सितंबर से शीघ्र कृति दल के नेतृत्व में आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है. उक्त कार्रवाई के तहत जंगल में विभिन्न स्थानों पर ट्रैप कैमेरा लगाकर नरभक्षी बाघ को पकड़ने के लिए इंदौरा जंगल में शिकार का न्यौता देकर शार्प शूटर की नियुक्ति भी की गई है. हालांकि उक्त कार्रवाई लगातार पिछले दो दिनों से शुरू है. इस बीच 23 सितंबर को दोपहर के दौरान इंदौरा जंगल से चारभट्टी/पुयार जंगल में घुसने की जानकारी से नागरिकों को सतर्कता की चेतावनी दी गई है.
 

नागरिकों से जंगल न जाने की अपील 
 

पिछले कुछ महीनों में नियमित अंतराल से कुल 12 व्यक्तियों के शिकार करनेवाला नरभक्षी बाघ तहसील के चारभट्टी/पुयार जंग में घुसने की जानकारी मिलते ही परिसर के नागरिकों में खलबली मची है. इस बीच वनविभाग ने नरभक्षी बाघ से अन्य दुर्घटना रोकने के लिए नागरिकों से जंगल न जाने की अपील की गई है. हालांकि नरभक्षी बाघ को पकड़ने के लिए जिले के उपवन संरक्षक राहुल गवई, सहायक वन संरक्षक रोशन राठौड़, वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश गावित के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में शीघ्र कृति दल कर्मियों सहित क्षेत्र सहायक आर. आर. दूनेदार, वन रक्षक एस. जी. खंडागले, जी. डी. हत्थे, आर. ए. मेश्राम, झोड़े, केवट, चांदेवार, बी. एस. पाटिल, आर. एस. भोगे सहित अन्य वन कर्मी जंगल में तैनात किए गए है.