logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: पिंपलगांव में मुर्गा बाजार पर छापा, 4 आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज


लाखांदूर: पिंपलगांव से लगे खेत में अवैध रूप से मुर्गा बाजार लगा था।इसमें हार जीत की बाजी लगाई जा रही है।इस बारे में गुप्त जानकारी मिलते ही लाखांदूर पुलिस अधिकारियों ने एक टीम के साथ मुर्गा बाजार पर छापा मारा।इस छापे में 4 आरोपियों को मुर्गे सहित पकड़कर मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई 9 जुलाई को दोपहर 2 बजे के दौरान की गई। इस कार्रवाई में पुयार निवासी लाला महादेव तलमले (33), विनायक महादेव तलमले (30), गोंदिया जिले के अर्जुनी/मोरगांव तहसील के बोडदे/करड निवासी मयूर डुलीचंद जांभूलकर (24) और पिंपलगांव/को। निवासी प्रशांत मुकरू खोब्रागडे (25) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के दिन दोपहर में अवैध रूप से मुर्गा बाजार लगाकर हार जीत की बाजी लगाई जा रही थी।पुलिस उपनिरीक्षक संदीपकुमार ताराम, पुलिस हवालदार संतोष चव्हाण, उमेश शिवनकर,पुलिस नाईक सतीश सिंगनजुडे़, निलेश चव्हाण, राहुल गायधने, अनिल राठौड़ आदि ने उक्त कार्रवाई की है। चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पंचनामा बनाकर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।उनके पास से 1250 रुपयों का माल जब्त किया है। इस मामले की आगे की जांच थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक संदीपकुमार ताराम कर रहे है।