logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: जंगली सुअर से जख्मी बाइक चालक की मृत्यु, तीन दिनों से चल रहा था इलाज


लाखांदूर: पिछले 3 दिन पूर्व मालिकी खेत पर फसल देखने बाइक से जा रहे एक युवक किसान के दौड़ती बाइक को जंगली सुअर ने टक्कर मारी थी. इस दुर्घटना में बाइक चालक किसान युवक गंभीर जख्मी होने पर इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. किंतु कुल 3 दिनों बाद जंगली सूअर से जख्मी बाइक चालक युवक की इलाज के दौरान मृत्यु होने की जानकारी मिली है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 29 अक्टूबर को दोपहर के दौरान तहसील के पिपलगांव /को. निवासी किशोर सदाशिव नाकाड़े (30) नामक युवक किसान स्वयं के डिस्कवर बाइक क्रमांक MH 36 S 5874  से मालिकी खेत पर जा रहा था. इस दौरान खेतों के फसल में छिपे एक जंगली सूअर ने यूवक के दौड़ती बाइक को जोरदार टक्कर मारी. इस टक्कर में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी होने पर उसे इलाज के लिए तुरंत लाखांदूर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

किंतु जख्मी युवक की तबियत अधिक गंभीर होने से उसे आगे के इलाज के लिए परिजनों ने अंतर जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. किंतु जंगली सूअर के टक्कर से गंभीर जख्मी युवक की इलाज के दौरान कुल 3 दिनों बाद मृत्यु हुई है. इस बीच जंगली सूअर के टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी होने के मामले में स्थानीय लाखांदूर के वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश गावित के मार्गदर्शन में क्षेत्र सहायक आय जी निर्वाण, वन रक्षक बी. एस. पाटिल सहित अन्य वन कर्मियों ने घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा किया था.

मृतक के परिजनों को होगी 20 लाख की मदद 

बाघ, तेंदुआ, जंगली भैंस, जंगली सूअर, भेड़िया, भालू जंगली कुत्ते, हाथी, मगर आदि जंगली प्राणियों के हमले में मनुष्य हानि होने पर सरकार से पीड़ित व्यक्ति के परिजनों को 20 लाख रुपयों की मदद की जाती है. हालांकि स्थानीय पिपलगांव /को. निवासी किशोर सदाशिव नाकाड़े (30) नामक युवक के बाइक को जंगली सूअर ने टक्कर देने के कारण बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई है. जिसके कारण सरकार निर्देशानुसार जंगली सूअर के टक्कर से बाइक चालक युवक के मृत्यु मामले में सरकार से मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपयों की मदद होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.