logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: सांप काटने से दो सगे भाइयों की मौत, मोहाड़ी तहसील के देव्हाडा की घटना


भंडारा: जिले के मोहड़ी तहसील के देव्हाडा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां रात में सोते बच्चों को सांप ने काट लिया, जिसके कारण दोनों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान शील बलवीर डोंगरे (8) और उत्कर्ष बलवीर डोंगरे (11) के रूप में की गई है। दोनों बच्चे सगे भाई थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्वस्थ्य विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात को दोनों भाई घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान पीछे के दरवाजे से एक सांप घर के अंदर घुसा और दोनों भाइयों के बिस्तर पर चढ़ कर उन्हें काट लिया। किसी ने कटा ऐसा लगते ही दोनों बच्चे जाग गए और इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। सांप के काटने की जानकारी होते ही दोनों भाइयों को पहले तुमसर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, उसके बाद दोनों को भंडारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जहां रात में ही इलाज के दौरान बड़े भाई उत्कर्ष की मौत हो गई। 

छोटे बच्चे की नागपुर में मौत 


दूसरे बच्चे की हालात बिगड़ते देखे भंडारा जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रात में ही नागपुर के मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां आज सुबह इलाज के दौरे सुशील की भी मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव मातम छा गया है।