logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: ससूराल वालों पर दहेज प्रताडना का मामला दर्ज


भंडारा: सात महीने पहले जनवरी 2023 में शादी करने वाली 23 वर्षीय विवाहिता को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।उसकी जान को खतरा है। ऐसी शिकायत उक्त विवाहिता की मां ने साकोली पुलिस थाने में दर्ज कराई है।पीड़िता विवाहिता के ससुर विट्ठल रखुमाई मंदिर के सामने सिविल वार्ड साकोली के निवासी है और पीहर मध्य प्रदेश में सुहागपुर (बुढ़ार)के अमलाई का है।

विवाहित की मां साबरा शेख के अनुसार उसकी बेटी को पीहर से पैसे लाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और दहेज नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।उसने बताया कि उसकी बेटी की जान को खतरा है। उन्होंने पुलिस शिकायत में मामले की जांच और अपनी बेटी के सुरक्षा की मांग की है। 

इससे पहले पुलिस ने 1 जून को पति नाजिम अब्दुल रहीम शेख (26), ससुर अब्दुल रहीम शेख (55), सास आयशा अब्दुल शेख (50) के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।इसी मामले में 11 जुलाई को दोबारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।