logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: नगर परिषद के डम्पिंग यार्ड में हो रही थी बिजली चोरी, महावितरण की कार्रवाई से मचा हड़कंप


भंडारा: नगर परिषद के भंडारा-वरथी मार्ग पर जमनी में स्थित डम्पिंग यार्ड में बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है। बुधवार को जब महावितरण के अधिकारी मीटर का रीडिंग लेने पहुंचे तब यह चोरी पकड़ी गई। बिजली विभाग के अधिकारीयों ने नगर परिषद् को 48 घंटो के अंदर जुर्माने की रकम अदा करने का आदेश दिया है, नहीं तो क़ानूनी कार्रवाई करने की चेतवानी दी है। वहीं की इस कार्रवाई से शहर एम्ह ड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, नगर परिषद की डम्पिंग यार्ड में निर्माण कार्य शुरू है। जहां बिजली के खम्बे से तार लगाकर निर्माण वाली जगह पर बिजली पहुंचाई जारही रही। बुधवार को महावितरण के अधिकारी राइडिंग के लिए डम्पिंग यार्ड पहुंचे तब इस चोरी का पता चला। महावितरण ने कंपनी के सुपरवाइजर संजय पटेल को 48 घंटे के अंदर जुर्माना भरने का आदेश दिया है। यह राशि नहीं देने पर महावितरण के अधिकारियों ने बिजली चोरी के मामले में उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए हैं। 

वहीं हुई इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। इस दौरान जुर्माने के साथ महावितरण के अधिकारीयों ने बिजली चोरी करने में इस्तेमाल की जारही 600 फूट केबल को भी जब्त किया है।