logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Bhandara

Bhandara: मूंगफली से भरा ट्रक शॉर्ट सर्किट से जलकर खाक, राजेगांव एमआईडीसी के पास तड़के की घटना


भंडारा: भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आग ट्रक में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

रायगढ़ से नागपुर मूंगफली लेकर जा रहे एक ट्रक में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भंडारा जिले के राजेगांव एमआईडीसी के पास तड़के करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग के कारण ट्रक और उसमें रखा मूंगफली का माल जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपए का भारी नुकसान हुआ है।