logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Viral Video: अड्याल–अर्जुनी मोरगांव मार्ग एसटी के सामने आया बाघ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


भंडारा: भंडारा जिले के लखानी तहंसिल अंतर्गत अड्याल–अर्जुनी मोरगांव मार्ग पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब किताडी गांव के पास एक एसटी बस के सामने अचानक बाघ आ गया। बस के सामने बाघ को देखकर यात्रियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक विलास मेश्राम ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत बस रोक दी और बाघ के सड़क पार करने तक संयम बनाए रखा। कुछ देर बाद बाघ सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद बस को सुरक्षित रूप से आगे रवाना किया गया। चालक की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

घटना के दौरान बस चालक विलास मेश्राम ने अपने मोबाइल फोन से बाघ का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो बाद में सामने आया। हालांकि दिनदहाड़े बस के सामने बाघ दिखाई देने की इस घटना से यात्रियों और स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।