logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: खराशी गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात चार दुकानों में सेंध, गांव में दहशत का माहौल


भंडारा: भंडारा जिले के खराशी गांव में एक ही रात अज्ञात चोरों ने जमकर आतंक मचाते हुए सराफा दुकान सहित चार दुकानों को निशाना बनाया। इस घटना से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बन गया है।

चोरों ने दो कृषि केंद्रों और दो ज्वेलरी दुकानों के शटर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।इस चोरी में नकद राशि सहित अन्य कीमती सामान, कुल मिलाकर लगभग 74 हजार रुपये का माल चोरों द्वारा उड़ा ले जाने की जानकारी सामने आई है। सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तब इस घटना का खुलासा हुआ। 

घटना की सूचना मिलते ही पालांदूर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।