logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: आग से किसान की मेहनत राख, खेत में रखी 221 धान की बोरियां जलकर खाक


भंडारा: भंडारा जिले के मोहाडी तहसील के देव्हाडा गांव में आग लगने से एक किसान की मेहनत पलभर में राख हो गई। खेत में रखी 221 धान की बोरियां और ट्रैक्टर ट्रॉली जलकर खाक हो गई, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

भंडारा जिले के मोहाडी तहसील अंतर्गत देव्हाडा गांव में भीषण आग लगने से किसान बिरबल गोटेफोडे का भारी नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि किसान ने धान की मड़ाई करने के बाद 221 बोरी धान खेत में ही रखी थी। इसी दौरान रेलवे लाइन के पास कचरा जलाने के लिए लगाई गई आग फैलते हुए खेत तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने धान की बोरियों और ट्रैक्टर ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा धान जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किसान की पूरी फसल और सामान जल चुका था। इस हादसे में किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और किसान परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।