logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: किसानों ने घेरा गोसीखुर्द डैम का पंप हाउस, कृषि के लिए तुरंत पानी छोड़ने की मांग, प्रशासन झुका


भंडारा: जिले में खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही खेती-किसानी का काम तेजी पर है। लेकिन मानसून की बेरुखी और बारिश न होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की नर्सरी (पौध) सूखने की कगार पर है। ऐसे संकट के समय में पवनी तालुका में गोसीखुर्द परियोजना की दाईं मुख्य नहर (राइट बैंक कैनाल) से खेती के लिए पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।

आज किसान नेता किशोर पंचभाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने पवनी पंप हाउस पर धावा बोल दिया और वहां मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों का घेराव किया। किसानों ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए साफ कह दिया कि "जब तक खेती के लिए पानी नहीं छोड़ा जाता, तब तक एक भी अधिकारी को यहां से हिलने नहीं दिया जाएगा।"

किसानों के इस उग्र आंदोलन और घेराव के आगे आखिरकार गोसीखुर्द बांध प्रशासन को झुकना पड़ा। अधिकारियों ने किसानों को लिखित व मौखिक आश्वासन दिया है कि आज शाम तक हर हाल में नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। इस ठोस आश्वासन के बाद किसानों ने फिलहाल अपना आंदोलन वापस ले लिया है। हालांकि, किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर शाम तक पानी नहीं मिला, तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।