logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: भाजपा के पूर्व विधायक रामचंद्र अवसरे का हार्ट अटैक से निधन


भंडारा: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता रामचंद्र अवसरे का निधन हो गया है। वह 65 साल के थे। शनिवार दोपहर अवसरे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शाम साढ़े छह बजे हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। ज्ञात हो कि, अवसरे 2014 से लेकर 2019 तक भंडारा विधानसभा सीट से विधायक रहे। हालांकि, 2019 में उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र भोंडेकर ने हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अवसरे का निधन भाजपा के लिए जिले में बड़ा झटका है। 

शुक्रवार (2 जून) को भंडारा में भाजपा की बैठक खत्म कर बालिका के घर रहने चले गए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे उनके परिवार में खलबली मच गई। उन्हें तुरंत भंडारा शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। बीजेपी की बैठक में ही रामचंद्र अवसारे असहज महसूस कर रहे थे। अवसरे के निधन की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस कर्मी को थप्पड़ मार चर्चा में आएं थे 

2016 में हुए थप्पड़ काण्ड के कारण रामचंद्र अवसरे चर्चा में आएं थे। दरअसल, गणतंत्र दिन के उपलक्ष्य में तुमसर में तिरंगा यात्रा निकाली जारही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विधायक और पुलिस कर्मी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की अवसरे ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। यह थप्पड़कांड राज्य भर में चर्चा का विषय बना। वहीं इसको लेकर अवसरे के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।