logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: नौकरी का लालच देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फिर जबरदस्ती शादी कर ले गया ओडिशा 


भंडारा: 18 वर्षीय युवती को रेलवे में नौकरी दिलाने का लालच देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपियों में से एक ने उससे जबरदस्ती शादी किया और उसे लेकर ओडिशा चला गया। इस मामले में तुमसर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुशरान खान (22 निवासी निवासी गोसनगर, बालाघाट) और रोहित भोयर (23 निवासी कोर्नी, गोंदिया) है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती कॉलेज की छात्रा है। बीते महीने की 10 मार्च को युवती का बायोलॉजी का पेपर था। जिसे देने के लिए युवती बालाघाट गई थी। आरोपी परीक्षा केंद्र के बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। पेपर निकलने के बाद वे उसे गोंदिया ले आए। बाद में वह उसे गोंदिया से तुमसर तालुका के चुल्हाड ले आया और उसके साथ बलात्कार किया। 

उसी दौरान आरोपी रोहित भोयर ने युवती से जबरन शादी कर ली और उसे ओडिशा के रेंगाडी ले गया। बेटी के घर नहीं लौटने पर पीड़िता के माता-पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद पुलिस में भी मामला दर्ज कराया गया। जांच में युवती की लोकेशन ओडिशा के  रेंगडी में पाई गई। इसके बाद पुलिस के साथ माता-पिता अपने वहां पहुंचे, जहां युवती उन्हें दिखाई दी। 

माता-पिता को देखते ही युवती उनसे लिपट पड़ी। इसके बाद उसने अपने साथ हुई पूरी घटना पुलिस को बताई। 12 अप्रैल को बालाघाट थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई थी। हालांकि, घटना स्थल सिहोरा थाने की सीमा के अंतर्गत आने के कारण सिहोरा थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और दोनों आरोपियों को 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।