logo_banner
Breaking
  • ⁕ युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को अर्जुन पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने नाम की घोषणा; 2025 में जीता था FIDE महिला विश्व कप ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की तुकाराम मुंडे की तारीफ! राज्य में शुरू एफडीए कार्रवाई को बताया बेहद जरुरी, कहा- आगे भी रहेगी जारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: LHS निर्माण के चलते गोरेवाड़ा-भरतवाड़ा मार्ग बदला, 4 महीने रहेगी व्यवस्था ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 28 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा नशा तस्करी का गिरोह ⁕
  • ⁕ Nagpur: वाहन चोर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 वाहन चोरी और 1 मोबाइल चोरी का खुलासा ⁕
  • ⁕ Bhandara: विरली खुर्द की आंगनवाड़ी में बड़ा हादसा टला, स्लैब का प्लास्टर अचानक गिरा; बाल-बाल बचे बच्चे ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: पोते की मौत का सदमा नहीं सह पाए दादा, कुछ ही घंटों में तोड़ा दम; एक साथ हुई दोनों की अंतिम विदाई


भंडारा: भंडारा जिले के मोहाड़ी तहसील स्थित पालोरा गांव में रिश्तों की गहराई और दर्द की एक मार्मिक घटना सामने आई है। पोते के अचानक निधन का सदमा दादा सहन नहीं कर सके और कुछ ही समय बाद उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, पालोरा निवासी नितीन मते का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही दादा रामचंद्र मते गहरे सदमे में चले गए। कुछ ही देर बाद उन्हें हृदयाघात आया और उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, पोते के बिछड़ने का दुख दादा सहन नहीं कर पाए। एक ही परिवार में कुछ घंटों के अंतराल पर हुई दो मौतों से गांव में मातम पसर गया। गुरुवार को पालोरा गांव के श्मशान घाट में दादा और पोते का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। अंतिम विदाई के इस भावुक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में शोक का माहौल है।