logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: तेज रफ्तार ट्रेलर पुल से नीचे गिरा, चालक गंभीर जख्मी


भंडारा: प्लास्टिक बॉटल बनाने वाला दाना लेकर नागपुर से रायपुर की तरफ जा रहा एक ट्रेलर फ्लाईओवर के ऊपर से गिर गया। यह हादसा गुरुवार-शुक्रवार आधी रात लाखनी शहर में घटी। इस हादसे में चालक को गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रक की रफ़्तार काफी तेज थी।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक NL01AF2950 में प्लास्टिक के दाने लेकर तेज गति से नागपुर से रायपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक लाखनी फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा ट्रक अनियंत्रित हो गया और 30 से 35 फीट ऊँचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस घटना की जानकारी तुरंत लाखनी पुलिस को दी गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हुआ लाखो का नुकसान

ट्रक में करोडो रुपये का प्लास्टिक बॉटल बनाने वाले दाना लदा हुआ था। ट्रक के निचे गिरने के कारण कंटेनर में लदा पूरा सामान सड़क पर बिखर गया। वहीं ट्रेलर भी पूरी तरह चकना चरु हो गया। इस दुर्घटना से सामान मालिक को लाखो का नुकसान हुआ है।