logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: सिलेंडर के तय दाम के साथ ही वसूला जा रहा होम डिलीवरी चार्ज


तुमसर: गत वर्ष भर में 8 बार गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है. इससे घरेलू आर्थिक बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है. इसमें भी होम डिलीवरी सिलेंडर देने पर 10 से 20 रुपये प्रति सिलेंडर की मांग की जा रही है. यह दर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बहुत अधिक बताई जाती है. इसमें ग्राहक सवाल कर रहे हैं कि होम डिलीवरी सेवा के लिए अलग से लूट क्यों की जा रही है. जबकि पहले से ही सिलेंडर के दाम बढ़े हुए हैं. वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर 1117 रुपये की दर से मिल रहा है. 

लगभग 700 से अधिक की वृद्धि

सिलेंडर की कीमत पहले ही बढ़ चुकी है  तो ऐसी लूट क्यों एक तरफ सब्सिडी भी नहीं के बराबर मिल रही है. वर्ष के दौरान गैस सिलेंडर की कीमत में 700 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है. तहसील में हजारों ग्राहक हैं. कई लोगों की तकनीकी कारणों से समय पर सब्सिडी बैंक खाते में जमा भी नहीं होती है. वहीं दूसरी ओर ग्राहक परेशान है. लगातार दाम बढ़ने से सिलेंडर 1500 रुपये से ऊपर जाएगा क्या अब ऐसी चर्चा सुनने को मिल रही है. इससे गरीबों का बजट और बिगड़ गया है.

वसूला जा रहा अलग से चार्ज

ग्राहक घर बैठे मोबाइल के जरिए गैस सिलेंडर बुक करते हैं. जब होम डिलीवरी सिलेंडर आता है तो कोई 10 रुपये, कोई 15 रुपये एवं कोई 20 रुपये देता है. डिलीवरी बाय भी पैसे की मांग करते हैं. कुछ स्वेच्छा से पैसे देते है. हालांकि अब सवाल उठता है कि अलग से पैसे क्यों घरेलू उपयोग के लिए सिलेंडर की दर के साथ-साथ व्यापारी सिलेंडर महंगे हैं.  

नाममात्र मिलती है सब्सिडी

गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. लेकिन सब्सिडी पूरी तरह से कम कर दी गई है. पहले अधिक सब्सिडी मिलती थी तो ग्राहक कैसे तो भी जुगाड़ कर सिलेंडर खरीदते थे. लेकिन अब उनके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. 460 रुपये में जो सिलेंडर मिलता था वह अब 1117 का है. अब इस पर डिलीवरी के लिए 20 रुपये देने पड़ते है.