logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: राष्ट्रीय महामार्ग पर भीषण हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत


भंडारा: जिले में राष्ट्रीय महामार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेला गांव के पास एक ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, भंडारा से नागपुर की ओर जा रही एक बोलेरो वाहन राष्ट्रीय महामार्ग पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।इस हादसे में बोलेरो में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अशोक डेहरवाल (48 वर्ष), शैलेंद्र बघेले, शैलेश गोकुलपुरे और मुकेश बिंजेवार के रूप में हुई है। सभी मृतक नागपुर जिले के निवासी हैं।

हादसे में अविनाश नाकतोडे नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इस भीषण हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।