logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: ग्राम पंचायत चुनाव में बेमेल गठजोड़ की राजनीति हावी


भंडारा: ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के लिए लिए अभी कुछ ही दिन शेष है.ऐसे में अब संभावित उम्मीदवारों की हलचलें अब स्पष्ट दिखाई देने लगी है.यह संभावित उम्मीदवार प्रभावी तरीके से गांव स्तर पर बडे बेमोल गठजोड बनाने में लगे है ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो जाए. 

भंडारा तहसील के 39 ग्राम पंचायतों के चुनाव की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू हो जाएगी. मतदान 18 दिसंबर होगा. मतगणना 20 दिसंबर को होगी.इस बार इन ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के भी सीधे चुनाव होने जा रहे है. इसलिए सरपंच पद के उम्मीदवार को अपना पैनल बनाना पड रहा है. पैनल में सभी तरह के उम्मीदवार बनाने पर जोर दिया जा रहा है.ताकि सभी वर्गों के मत पैनल के नाम पर मिल सकें. पैनल बनाने के बावजूद कई इच्छुकों को तसल्ली नहीं है. वह अतिरिक्त वोट भी चाहते है. इसलिए अन्य उम्मीदवार जिनके बारे में लगता है कि वह उनके पैनल में नहीं आएंगे उनके साथ भी छिपा हुआ गठजोड करने का प्रयास कर रहे है.

इस बार चुनाव में प्रभावी और दमदार उम्मीदवारों पर फोकस किया जा रहा है.इस चक्कर में जिनके परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक है. उन पर भी ध्यान दिया जा रहा है. वतर्मान में ग्राम पंचायत चुनाव को एक 23 दिन शेष हैं. इस वजह से सरपंच पद के उम्मीदवार मतदाताओ को अपने पक्ष में करने के लिए अभी से महफ़िल सजाने लगे है.ग्राम पंचायत चुनाव के लिए गांव की चौपाल पर सुबह-शाम चुनाव चर्चा चल रही है.इन दिनों सक्षम उम्मीदवार अपने पक्ष में  मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे है.चर्चा है कि अभी से  धन-बल का प्रयोग करने की कोशिश कर रहे है.

पैनल बनाने में आ रही दिक्कत 

सरपंच का चुनाव सीधे आम मतदाताओं के माध्यम से किया जा रहा है.इस वजह से ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पैनल बनाने के लिए आसानी से उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं. सरपंच पद के उम्मीदवार को अपनी पैनल खड़ी करने के लिए कडी मसक्कत करनी पड रही है.बताया जा रहा है कि सदस्य के लिए किस्मत आजमाने इच्छुक उम्मीदवार इस शर्त पर चुनाव में सामने आ रहा है कि पैनल के मुख्य सूत्रधार को उसका पूरा चुनावी खर्च संभालना होगा.

सरपंच पद के लिऐ कुछ भी करेगा

सरपंच पद के इच्छुक उम्मीदवार इस बार मोटी राशि खर्च करने वाले हैं.चुनाव को 23 दिन बाकी हैं. इस बीच शराब और कबाब का दौर शुरू हो गया है.इस बार जमकर रुपया बंटने की संभावना व्यक्त की जा रही है.