logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

दुर्घटना मुक्त बनाने भंडारा पुलिस ने शुरू किया उपाय, राष्ट्रीय महामार्ग पर जाली लगाकर सड़क को दो हिस्सों में बांटा 


भंडारा: शहर में सड़क दुर्घटन की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई कदम उठाए जारहे हैं, लेकिन इसके बावजूद इसपर रोक लगते नहीं दिख रहीं है। वहीं अब इनको कम करने के लिए भंडारा पुलिस ने अपने प्रयास शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर के मध्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय महामार्ग छह को जाली लगाकर दो हिस्सों में बांट दिया है। 

रोजाना हजारों की संख्या वाहन है गुजरते 

राष्ट्रीय महामार्ग छह देश के सबसे महत्वपूर्ण और बिजी महामार्ग के रूप में जाना जाता है। यहां रोजाना हजारों भारी वाहनों के साथ बस और दोपहिया भी गुजरते रहते हैं। इस कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई हुई रहती है। वहीं दूसरी तरफ बाईपास का काम भी बेहद धीमी गति से शुरू होने के कारण लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इस कारण कई बार भीषण दुर्घटना भी हुई है, जिसमे कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। 

प्रयास का परिणाम दिखने लगा

इस समस्या को सुलझाने के लिए शहर पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने महामार्ग को हरी जाली लगाकर दो हिस्सों में बांट दिया है। इसका नतीजा अब दिखने लगा है और शहर में यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया है। बड़ी गाड़ी हो या छोटी गाड़ी, ये सभी डिवाइडर एक ही लाइन में ट्रैक कर रहे हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहन सवार भी अनुशासन के साथ चलने को मजबूर हैं।

ओवर टेकिंग से बढ़ी थी दुर्घटना

महामार्ग पर ओवर टेकिंग के कारण बड़ी संख्या में दुर्घटना होती रही है। इसको लेकर हमने शहर के जिलाधिकारी, नगर परिषद् अध्यक्ष और सांसद सुनील मेंढे से भी बात थी। जिसमें यह तय किया गया कि, राजमार्ग को दो हिस्सों में बांट दिया जाना चाहिए। इसी के साथ प्रमुख चौराहों पर सिग्नल लगाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "एक तरफ जहां डिवाइडर का काम भी शुरू हो गया है, वहीं शहर के तीन जगहों पर सिग्नल लगाने का काम भी शुरू हो गया है। इसका नतीजा भी दिखने लगा है। जिसके कारण अब लोग आसानी से राजमार्ग से यात्रा कर सकते हैं।"