logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू


भंडारा: पिछले 10 दिनों से कामबंद हड़ताल पर बैठे तुमसर नगर परिषद के 60 ठेका सफाई कर्मचारियों ने आखिरकार प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। पिछले दो महीने से रुका हुआ वेतन, न्यूनतम मजदूरी का लाभ न मिलना और सुरक्षा के लिए जरूरी बुनियादी उपकरणों की कमी से नाराज कर्मचारियों ने सीधे प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए आंदोलन तेज कर दिया है। इस दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी (सीओ) की गाड़ी का घेराव भी किया।

मामले की गंभीरता और बिगड़ते हालात को देखते हुए नगराध्यक्ष सागर गभणे ने तुरंत मध्यस्थता की और सफाई कर्मचारियों के साथ चर्चा की। हालांकि, प्रशासन की ओर से कोई भी ठोस आश्वासन या लिखित गारंटी न मिलने के कारण यह बातचीत पूरी तरह बेनतीजा रही।

बातचीत विफल होने के बाद कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया। सफ़ाई कर्मियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका यह आमरण अनशन लगातार जारी रहेगा। इस आंदोलन के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।