logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: एसटी बस ने युवक को रौंदा, गुस्सायी भीड़ ने फोड़ दी बस


भंडारा: भंडारा-नागपूर नेशनल हाइवै पर फुलमोगरा के करीब शाम हुई दुर्घटना में बस से टकराकर एक युवक की मौत के बाद गुसाई भीड़ ने बस की तोडफोड कर बस ड्राइवर की जमकर पिटाई की। मृतक युवक का नाम फुलमोगरा निवासी 17 वर्षीय सुशांत प्रशांत घरडे है। 

गौरतलब है की भंडारा-नागपुर नेशनल हाइवै 53 पर मुजबी से लेकर सींगोरी तक 17 किलोमीटर का भंडारा बायपास निर्माण कार्य विगत 2 वर्षों से शुरू है। इस 17 किमी लंबे खंड पर आए दिन दुर्घटनाएं और ट्रैफिक जाम की समस्याओं से जनता जूझ रही है। रविवार शाम 7:30 ऐसी ही एक जानलेवा दुर्घटना में अशोकनगर, फुलमोगरा के पास महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल कि बस नागपुर से भंडारा की ओर जा रही घाट रोड, नागपूर डिपो की बस (MH40YA5142) ने सुशांत को रौंद डाला। 

सूत्रों से पता चल है की मृतक गांव के सर्विस रोड किनारे बैठा था और भारी यातायात के लिए सर्विस रोड शुरू होने के कारण बस की चपेट में आ गया जिससे जगह पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय रहवासी होने के कारण गुस्सायी भीड़ ने बस को निशाना बनाते हुये पथराव कर बस को नुकसान पहुंचाया और ड्राइवर को पीट दिया। 

एंबुलेंस द्वारा मृतक के शरीर को भंडारा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जवाहरनगर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। आगे की कार्रवाई जवाहर नगर पुलिस स्टेशन के थानेदार एपीआई सुधीर बरकुटे कर रहे हैं।