logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: दिनदहाड़े बाइक की चोरी कर भाग रहे चोर को रंगेहाथ पकड़ा


लाखांदूर: स्वयं के निवासी मकान से लगे मालिकी खेत में धान की बुआई  कर रहे एक किसान ने मकान सामने खड़ी कर रखी बाइक की दिनदहाड़े चोरी कर भाग रहे चोर का अन्य बाइक से पीछा कर रंगेहाथ पकड़ने की घटना हुई। उक्त घटना 25 जून को सुबह 10:30 बजे के दौरान तहसील के परसोड़ी/ नाग में घटित हुई। इस घटना में तहसील के विरली (बू) निवासी जितेंद्र शेषराव हुकरे (37) नामक पीड़ित बाइक मालिक के शिकायत के आधार पर पवनी तहसील के कोंढा विकास जगदिश आडे (25) के खिलाफ लाखांदूर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

10 किमी अंतराल तक किया चोर का पीछा 

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के दिन सुबह के दौरान विरली (बू) में घटना के शिकायत कर्ता पीड़ित बाइक मालिक स्वयं के निवासी मकान से लगे मालिकी खेत में खरीफ के तहत धान के नर्सरी की बुआई कर रहा था। इस दौरान घटना के आरोपी ने पीड़ित शिकायत कर्ता ने स्वयं के निवासी मकान के सामने खड़ी कर रखी स्प्लेंडर प्लस बाइक क्रमांक एमएच 49 एबी 5601 की चोरी कर भाग गया। 

हालांकि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान के सामने रखी बाइक चोरी कर भागते देख खेत में बुआई कर रहे पीड़ित बाइक मालिक ने लाखांदूर-पवनी मार्ग से जा रहे रूपचंद दयाराम नान्हे नामक अन्य बाइक चालक यात्री से बाइक लेकर भाग रहे चोर का पीछा करने की मांग की। इस दौरान अन्य बाइक चालक सहित पीड़ित शिकायत कर्ता ने बाइक चोर आरोपी का पीछा करने पर कुल 10 किमी अंतराल पर परसोडी/नाग गांव में चोर को बाइक सहित पकड़ा गया।

चोर को किया पुलिस के हवाले 

बाइक की चोरी कर भाग रहे चोर को कुल 10 किमी अंतराल के परसोडी/ नाग गांव में बाइक सहित रंगेहाथ पकड़े जाने पर घटना की जानकारी लाखांदूर पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक अनिल मांदाडे, पुलिस अंमलदार अनिल साबले, जयेश जवंजालकर, किशोर टेकाम आदि पुलिस अधिकारी कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर बाइक चोर आरोपी को हिरासत में लिया है। इस घटना में पुलिस ने बाइक चोर आरोपी का ग्रामीण अस्पताल में स्वास्थ परिक्षण कर बाइक मालिक के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। इस मामले की आगे की जांच थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक अनिल मांदाडे कर रहे हैं।