logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: बाघ ने फिर ली एक और बली, गुस्सी भीड़ ने सहायक वन संरक्षक पर किया हमला


भंडारा: जिले में बाघ के हमले में लगातार वृद्धि होती जा रही है। बुधवार को फिर बाघ के हमले में के की मौत हो गई। मृतक की पहचान नाम ईश्वर सोमा मोटघरे उम्र 58 वर्ष निवासी खाटखेड़ा, पवनी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सहायक वन संरक्षक यशवंत नागुलवार पर भीड़ ने हमला कर दिया। गंभीर घायल नागुलवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ईश्वर मोटघरे अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल लेकर गए। तभी झाड़ियों में छुपे बाघ ने उनपर हमला कर दिया। जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में बेहद रोष का माहौल है। 

घटना की जानकारी मिलते ही सहायक वन संरक्षक यशवंत नागुलवार अपने साथियों के साथ अपने मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें गुस्साई भीड़ का रोष देखना पड़ा। लगातार बाघ के हमले से गुस्साई भीड़ ने नागुलवार पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आगे के इलाज के लिए उन्हें नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।