logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: बावनथडी बांध के नहर में उतरे आदिवासी, पानी रोककर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा


भंडारा: भंडारा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बावनथडी बांध के नहरों में उतरकर आदिवासी समाज के लोगों ने एक अनोखा आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने नहरों से किसानों को मिलने वाला पानी पूरी तरह से रोक दिया है, जिससे रब्बी सीजन की धान की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। 

भंडारा जिले के अंतिम छोर पर स्थित बावनथडी बांध परियोजना के कारण कई आदिवासी गांव विस्थापित हुए थे। आंदोलनकारियों का आरोप है कि सरकार ने पुनर्वास के नाम पर उन्हें बहुत मामूली सहायता दी है। अपनी जायज मांगों को लेकर ये लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर यह बांध बना है, वह आदिवासियों की है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर अब उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे इस बांध का पानी किसी को नहीं लेने देंगे।