logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल 


भंडारा: जिले में मूसलाधार बारिश जारी है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की भी घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर एक बार फिर बिजली गिरने की घटना सामने आई है। निलज खुर्द में गिरे बिजली गिरने के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिलाओं की पहचान वच्छला बावनथडे (50) और लता वाढवे (50) के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जिले में धान की बुवाई शुरू है। इस दौरान काम करने के लिए गोंदिया सहित आस-पास के तहसीलों से मजदूर काम करने के लिए लाए जाते हैं। इसी के मद्देनजर तिरोड़ा तहसील से भी काम करने के लिए कई महिलाओं को लाया गया था। तुमसर तहसील के निलज खुर्द में एक खेत पर वच्छला बावनथडे (50) लता वाढवे (50) सुलोचना सिंगनगुडे, बेबीताई सय्याम (55) और निर्मला खोब्रागडे (50) काम कर रही थी। 

इसी दौरान उन पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने के कारण वच्छला और लता की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य तीनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए तुरंत भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए तुमसर उप ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: 

  • Bhandara: खेत में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी बिजली, 20 लोग घायल