logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरा ट्रैक्टर; एक की मौत, दो गंभीर घायल 


भंडारा: सावरगांव से लाखांदूर जा रहा धान से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल तीस फीट गहरे चुलबंद नदी में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों का नाम अन्ना रामचंद्र पारधी (50, सावरगांव) निवासी हैं। वहीं घायल राधेश्याम मधुकर धोरे (23) व राष्ट्रपति सावजी ठाकरे (50) को इलाज के लिए तहसील अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा गुरुवार सुबह 11 बजे हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, सावरगांव से धान लेकर लाखांदूर जा रहा था। जैसे ही टैक्टर चुलबंद नदी पुल पंहुचा तभी सामने से एक तेज रफ़्तार टिप्पर आ गया। अचानक आये टिप्पर को देखकर चालक का ट्रैक्टर से नियंत्रण चला गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फिट नदी में जा गिरा। गांव से दो किलोमीटर दूर हुई दुर्घटना की जैसे ही जानकारी मिली बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए  लाखांदूर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अन्ना रामचंद्र पारधी की मौत हो गई।वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आगे के इलाज के लिए ब्रह्मपुरी रेफर कर दिया गया है. बताया गया है कि राधेश्याम धोरे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 

पुल पर चल रहा मरम्मत का काम 

जिस पुल पर यह हादसा हुआ, उसका मरम्मत का काम चल रहा है। पुल के निचे गिरने से ट्रेक्टर को बड़ा नुक्सान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है।