logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

मुख्यमंत्री शिंदे ने किया गोसीखुर्द परियोजना का दौरा, बोले- केंद्र की सहायता से करेंगे प्रोजेक्ट को पूरा


भंडारा: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भंडारा जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। अपने इस दौरान उन्होंने जिले के विकास परियोजनाओं की बैठक की। इसी के साथ पूर्व विदर्भ के विकास में महत्वपूर्ण माने जाने वाले गोसीखुर्द परियोजना का दौरा भी किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द रुके कामों को पूरा करने का आदेश दिया। इसी के साथ उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि, प्रोजेक्ट को पूरा करने में पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ भंडारा से विधायक नरेंद्र भोंडेकर, भंडारा-गोंदिया के सांसद सुनील मेंढे, पूर्व पालकमंत्री परिणय फूके, उद्योग मंत्री उदय सामंत, जिलाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष सहित अधिकारी मौजूद थे।

केंद्र की मदद से प्रोजेक्ट होगा पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने 2025 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस परियोजन को पूरा होने से नागरिकों को बड़ा फायदा होने वाला है। हम केंद्र के साथ मिलकर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण माने जाने वाली परियोजनाओं को पूरा कर रहे हैं। गोसीखुर्द प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं, जो भी करना पड़ेगा वह हम करेंगे।"

ढाई लाख लोगों को मिलेगा पिने का पानी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस प्रोजेक्ट को पूरा होने के बाद पूर्व विदर्भ के 13 तहसीलों की ढाई लाख हेक्टर जमीन सिंचाई के दौरे में आजाएगी। इसी के साथ ढाई लाख लोगों को पिने के पानी भी उपलब्ध होगा।" मुख्यमंत्री ने कहा, “इस परियोजना के पूरा होने के साथ-साथ इसे प्रमुख पर्यटन स्थल बनने का भी काम किया जा रहा है। इससे जहां यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।”