logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

भंडारा में फार्मास्युटिकल फैक्ट्री के रासायनिक पानी से फसल को नुकसान, देव्हाडी सुकली में बावनथड़ी प्रकल्प की नहर में छोड़ा जा रहा पानी


भंडारा: जिले के देव्हाडी सुकली में बावनथड़ी प्रकल्प की नहर में एक फार्मास्युटिकल फैक्ट्री से रासायनिक जहरीला पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे स्थानीय किसानों की फसल प्रभावित हो रही हैं। 

बावनथडी परियोजना से पानी कृषि सिंचाई के लिए छोड़ा जाता है। लेकिन इस रासायनिक पानी से खेती बंजर होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। किसानों ने अधिकारियों से शिकायत कर जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।  देव्हाडी और सुकली में बावनथड़ी परियोजना की नहर है। इसमें देव्हाडी स्थित यहां फार्मास्युटिकल कंपनी का रासायनिक पानी छोड़ा जा रहा है। 

इस पानी से दुर्गंध आती है, जो खेती के लिए नुकसानदायक है। अब मज़बूरी ये है की यहां के स्थानीय किसान  खेतों में सिंचाई के लिए इसी नहर का पानी लेते हैं। इससे फसल खराब होने और खेत बंजर होने का खतरा बढ़ जाता है। किसानों ने जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की भी चेतावनी दी है।