logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: ट्रेक्टर के साथ धान के खेत में लगी आग, किसान को लाखों का नुकसान


भंडारा: जिले के लखनादुर तहसील के रोहनी गांव में बड़ा हादसा हो गया। आग लगने  के कारण ट्रेक्टर समेत चार एकड़ में लगी धान की फसल जलकर ख़ाक हो गई। इस घटना शनिवार शाम पांच बजे के आसपास हुई। इस हादसे में किसान को लाखो का नुकसान हुआ है।

 मिली जानकारी के अनुसार, किसान आनंदराव की रोहिनी गांव में  4 एकड़ कृषि भूमि है। जिसमें वह खरीफ के मौसम में अनाज की फसलों की खेती करते थे। कुछ दिन पहले धान की फसल कटी थी और धान खेत में ही कूट गया था। शनिवार को दोपहर के करीब आनंदराव स्थानीय रोहाणी के कुछ मजदूरों की मदद से मालिक का ट्रैक्टर और धान काटने की मशीन लेकर खेत पर पहुंचे थे।

खेत में पहुंचकर मजदूरों ने ट्रैक्टर पर अनाज थ्रेसिंग मशीन लगाकर अनाज की कूटाई शुरू कर दी। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर समेत थ्रेशिंग मशीन में आग लग गई। इस दौरान मजदूरों ने ट्रैक्टर को मशीन से दूर ले जाकर थ्रेशिंग मशीन की आग बुझाने का भी प्रयास किया। ट्रैक्टर में आग लगने से ट्रैक्टर व अनाज का ढेर पूरी तरह से जल गया। जबकि धान की थ्रेशिंग मशीन आंशिक रूप से जल गई है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के किसान व मजदूरों सहित स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। किसानों को हुए लाखों के नुकसान को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से मुवाजा देने की मांग की है।