logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: घर निर्माण सामान के दामों में वृद्धि, पांच साल से नहीं बढ़ी प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि


तुमसर. वर्तमान में निर्माण क्षेत्र के लिए आवश्यक सामग्री के दाम आसमान छूने लगे हैं. इस स्थिति में गरीबो की प्रधानमंत्री घरकुल योजना की अनुदान राशि में गत 5 वर्ष भीतर कोई वृध्दि नहीं हुई है. वही सरकारी काम के ठेके की कीमत निश्चित करने वाली डीएसआर दर सूची प्रत्येक वर्ष बढ़ रही है.वर्तमान में घरकुल के नाम पर प्राप्त होने वाला अनुदान आमदनी अठन्नी और खर्च रुपया ऐसा साबित हो रहा है.

सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के कच्चे घर में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंदों को उनके अधिकार का पक्का घरकुल मिले, इस उद्देश्य से रमाई आवास, शबरी आवास एवं अब प्रधानमंत्री आवास योजना क्रियान्वित की गई है लेकिन गत 5 वर्ष में महंगाई आसमान पर पहुंच गई है जबकि लाभार्थियों के अनुदान में कुछ भी वृद्धि नहीं की गई है.

घरकुल अनुदान में तत्काल करें वृद्धि

जिले में वर्ष 2016 को दर सूची में वृध्दि हुई है. इसके बाद राज्य की दर सूची पर क्रियान्वयन किया गया. उसमें भी कुछ अंश में दरवृध्दि हुई. 6 वर्ष पूर्व इंदिरा आवास योजना में अनुदान डेढ़ लाख पर पहुंच गया लेकिन निर्माण सामग्री व मजदूरी के दर में दोगुनी वृद्धि हुई है. इसके बाद भी अनुदान जहां के वहां है.

वर्तमान में निर्माण कार्य सामग्री की दर सर्व सामान्य के बस के बाहर की बात हो गई है. इसी में अनेक बार लाभार्थियों ने जैसे तैसे घर निर्माण कर लिया है, लेकिन उनकी किस्त भी समय पर नहीं दी जा रही है. जिससे घरकुल के काम वर्षों बीत जाने पर भी पूर्ण नहीं हो रहे है. सरकार से इन सभी विषयों का विचार कर घरकुल अनुदान में वृध्दि करने की मांग की जा रही है.

लोहा, ईंट, रेती एवं सीमेंट के दामो में हुई भारी वृद्धि

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्य के लिए ढाई से तीन लाख रु. तक खर्च आता है,लेकिन सरकार की ओर से इसके एकदम 50 फीसदी अनुदान देकर गरीबो का मजाक उड़ाया जा रहा है. वर्तमान में लोहा, ईंट, रेती, मुरुम, सीमेंट, फरसी आदि सामग्री के दाम दोगुना हो चुके हैं. इसकी जानकारी सरकार को होने के बावजूद अनुदान में वृद्धि नहीं की गई है.