logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र सरकार ने मांगी सभी मांगे, सीजेपी ने आंदोलन किया समाप्त; बैठक के बाद हुई आधिकारिक घोषणा ⁕
  • ⁕ 'सरकार को झुकाकर ही दम लिया', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न; दीपके का बड़ा दावा, कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू ⁕
  • ⁕ आखिर धर्मेंद्र प्रधान ने दिया पद से इस्तीफा, कहा- देश के छात्रों को कुचक्र में नहीं फसने देंगे ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, लाखांदूर नगर पंचायत के 5 नगरसेवकों का भाजपा में प्रवेश


भंडारा: भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति की ओर से अविनाश ब्राह्मणकर को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। चुनाव से ठीक पहले भंडारा जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस नेता नाना पटोले के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली लाखांदूर नगर पंचायत के पाँच नगरसेवकों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने वाले नगरसेवकों में मुकेश सहजवानी, निशा बगमारे, लोपा शिलार, लता कुडेगावे और प्रमोद कुडेगावे शामिल हैं। 

इन सभी नेताओं के भाजपा में प्रवेश से क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। चुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है, जबकि भाजपा इसे अपनी संगठनात्मक मजबूती के रूप में देख रही है।