logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

विदर्भ में भीषण गर्मी का 'कहर', भंडारा में हीट स्ट्रोक से पोल्ट्री फार्म में 3,000 मुर्गियों की मौत


भंडारा: विदर्भ में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और तापमान में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी का असर अब जनजीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। भंडारा जिले के मोहाडी तहसील के खुटसावरी गांव में एक पोल्ट्री फार्म में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। यहां अप्रैल महीने से अब तक करीब 3,000 मुर्गियों की हीट स्ट्रोक के कारण मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ती गर्मी और खराब मौसम की स्थिति के चलते पोल्ट्री व्यवसायी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पीड़ित  मुर्गी पालक रूपराम बसिने के पोल्ट्री फार्म में अप्रैल महीने से अब तक करीब 3,000 मुर्गियों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बार-बार होने वाली बिजली कटौती के कारण फार्म में लगे पंखे, कूलर और पानी के फव्वारे बंद पड़ जाते हैं, जिससे गर्मी से राहत की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाती है। इसी वजह से मुर्गियों की मौत का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष जहां प्रतिदिन 15 से 20 मुर्गियों की मौत होती थी, वहीं इस वर्ष भीषण गर्मी और मौसम में बदलाव के कारण यह संख्या बढ़कर 50 से 100 मुर्गियों प्रतिदिन तक पहुंच गई है। लगातार हो रहे नुकसान से पोल्ट्री व्यवसायी गंभीर आर्थिक संकट में हैं और उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत और उचित उपायों की मांग की है।