logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना


भंडारा: मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत विदर्भ की पहली तीर्थ दर्शन ट्रेन भंडारा से रवाना हुई। भंडारा जिले से दर्शन के लिए रवाना हुए पहले जत्थे में अयोध्या के लिए 800 श्रद्धालु शामिल हैं।

बहुत से लोग आर्थिक कारणों से तीर्थयात्रा पर नहीं जा पाते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की है। ऐसे बुजुर्ग नागरिकों को अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत भंडारा जिले से 800 लोगों को लेकर ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर विधायक नरेंद्र भोंडेकर, राजू कारेमोरे, परिणय फुके ने श्रद्धालुओं को उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। 

इस तीर्थ दर्शन योजना में राज्य के 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी धार्मिक वरिष्ठ नागरिक भाग ले सकते हैं। यह योजना सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग द्वारा शुरू की गई है।