logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: महिला ने बात करने से किया इनकार, पूर्व सरपंच ने किया चाकु से हमला; हुई मौत


भंडारा: 'मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे' कहकर पूर्व सरपंच ने विवाहिता पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। यह घटना तुमसर तहसील के माछेरा में हुई। इस मामले में आरोपी योगेश रामचंद्र कोकुडे (47) को गिरफ्तार किया गया है।

योगेश कोकुडे मछेरा गांव के पूर्व सरपंच हैं। वह उसी गांव की 45 वर्षीय महिला के संपर्क में था। इसी बीच महिला ने योगेश से बात करना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर योगेश ने महिला से पूछा कि वह मुझसे बात क्यों नहीं कर रही है। हालांकि जब महिला ने कारण बताने से इनकार किया तो योगेश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 

वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच शुक्रवार की रात करीब दो बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।इस मामले में सिहोरा पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार किया है।