logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: मधुमक्खियों के हमले में तीन महिला मजदूर घायल, भंडारा जिले के भागडी की घटना, घायलों का इलाज जारी


भंडारा: भंडारा के भागडी में चने की फसल से खरपतवार निकालने गई महिला मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में 3 महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मिहला मजदूरों के नाम तृप्ति धनराज देशमुख (30), वच्छला बापू कुरंजेकर (65) और सुनीता केवलराम देशमुख (55) हैं।

तीनों महिलाएं स्थानीय भागड़ी के केवलराम देशमुख नामक किसान के खेत में चने की फसल से खरपतवार निकालने गई थीं। खेत में चने की फसल की निराई कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमला करते ही किसान महिलाएं खुद को बचाने के लिए खेत से भाग गईं।

जैसे ही अन्य किसानों और खेत मजदूरों की नजर इस घटना पर पड़ी, उन्होंने घायल महिलाओं के परिवारों को घटना की जानकारी दी और तीनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए लाखांदूर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया।