logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

हादसों का समृद्धि महामार्ग: नियति की मौत,एक हादसे में बचे यात्री के दूसरे हादसे ने ली जान


बुलढाणा:समृद्धि  महामार्ग पर हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। बुलढाणा जिले के देउलगांव राजा के नजदीक असोला फाटा के पास एक निजी ट्रेवल बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। लेकिन इस हादसे के बाद कुछ यात्री दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. जिसमे एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
समृद्धी महामार्ग के उद्घाटन हुए अभी डेढ़ महीने भी नहीं हुए है.लेकिन इस मार्ग पर आये दिन भीषण हादसे हो रहे है। जिससे इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों की रफ़्तार पर भी सवाल किया जा रहा है।  वैसे तो इस मार्ग पर कार और भारी वाहनों के लिए 120 किलोमीटर की रफ़्तार तय की गई. लेकिन कुछ वाहन तो इससे भी अधिक रफ़्तार में चल रही है। जिससे इस पर हादसों का सिलसिला लगातार जारी है और इन हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुके है जबकि कई लोग घायल हुए है। समृद्धि महामार्ग पर एक बार फिर से भीषण हादसा हुआ है। बुलढाणा जिले के देऊलगाव राजा के नजदीक असोला फाटा  के पास नागपूर  से औरंगाबाद की ओर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित  होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हुए है। हादसे के बाद यात्री बस से बाहर निकल गए थे।  जिसके बाद बस में आग लग गई। गनीमत रही कि तब तक सभी यात्री बाहर निकल गए थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद यात्री सड़क पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक ने 2 यात्रियों को कुचल दिया। जिससे 2 यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई , जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।  इस भीषण हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही पुलिस ने सभी जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया