logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: शादी में गाना बजाने को लेकर दो गुटों में झड़प, 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


बुलढाणा: डीजे में गाना बजाने को लेकर जिले के चिखली तहसील के बाबा सैलानी नगर में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात मंगलवार रात 11 बजे हुई। वहीं इस मामले में पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं आरोपियों की सख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में एक व्यक्ति के यहां शादी थी। इसी दौरान शादी में डीजे पर बज रहे गाने को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। इसी दौरान कहासुनी मारपीट में बदल गई। जब दोनों गुट आपस में भिड़ गए तो चिखली पुलिस ने बीच-बचाव किया। हालांकि, भीड़ को काबू में नहीं होते देख आसपास के थाने और बुलढाणा से अतिरिक्त सुरक्षाबल बुलाए गए। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।

16 मई की आधी रात के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। इस बीच बुधवार को शाम साढ़े चार बजे तीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई सिपाही राजेश शेषराव बेलबीर की शिकायत पर की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि, राज्य में पिछले कई दिनों से हालात सही नहीं चल रहे हैं। इसके पहले अकोला और अहमदनगर में सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। इस हिंसा में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अब दोनों जगह हालात काबू में हैं। वहीं पिछले दिनों नाशिक स्थित त्रिम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग में चादर चढाने का मामला भी सामने आया है। फ़िलहाल इस मामले सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है जो मामले की जाँच कर रही है। राज्य में जिस तरह से हालात बदल रहे हैं उन्हें उसको लेकर पुलिस सतर्क है।

यह भी पढ़ें: 

  • Buldhana: 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार, अदालत ने 18 मई तक कस्टडी में भेजा