logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: स्कॉर्पियो और अल्टो में भिड़ंत, बच्चे की मौत; पांच घायल 


बुलढाणा: संतनगरी शेगांव के गजानन महाराज के दर्शन करने जा रहे लोणार के निखाड़े परिवार के वाहन की चपेट में आने से जुड़वां बच्चों में से एक की मौत हो गयी, जबकि पत्नी, बेटा व चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे में नागपुर के दो लोग घायल हो गए।

लोणार के गजानन निखाड़े अपने परिवार के साथ मारुती आल्टो कार नंबर MH46W3833 से दर्शन के लिए शेगांव जा रहे थे। इसी बीच घर से निकलने के बमुश्किल आधा घंटे बाद उन्हें समय हुआ होगा, मेहकर-जालना मार्ग पर चिंचोली बोर कांटे के पास नागपुर से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक MH46N4534 ने टक्कर मार दी। 

हादसे में अल्टो निवासी आर्यन गजानन निखड़े (10 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उनकी मां सविता गजानन निखड़े (35), जुड़वां भाई अंश गजानन निखड़े (10 वर्ष), ड्राइवर अंकुश उद्धव आवास (31) व स्कॉर्पियो में बैठे सुयोग परसराम भुके और अक्षय दिगंबर रंगारी नागपुर निवासी भी घायल हो गए। 

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।