logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शार्ट सर्किट से लगी आग में कपास जलकर राख


बुलढाना: जिले के किनगाव जट्टू में शार्ट सर्किट होने से लगी आग में बड़ी मात्रा में कपास जलकर राख हो गई। यह घटना 27 मई की दोपहर को घटी। इस आग में किसान का हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार किनगांव जट्टू निवासी किसान श्रीराम गायकवाड़ का दुसरबीड मार्ग पर खेत है। इस खेत में ही एक डीपी है। जिसका अचानक तार टूटने से घर में शॉट सर्किट हो गया। 

इस दौरान घर में रखी कपास में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने रौद्र रूप धर लिया। कुछ ही पल में सारा कपास जलकर राख हो गया।  घटना के दौरान पास ही गोठे में पशु, चारा व अन्य सामग्री पड़ी हुई थी। घटना के बाद फौरन बिजली कनेक्शन काट दिया गया, जिससे अप्रिय घटना टल गई। इस घटना में किसान का हजारों रुपयों का नुकसान होने की जानकारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी वासुदेव जाएभाए ने घटना स्थल पर भेंट देकर पंचनामा किया।