logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: नाबालिग युवती को लेकर भागने वाले युवक की मिली लाश, युवती अभी भी गायब 


बुलढाणा: नाबालिग युवती को लेकर भागने वाले युवक की लाश मिली है। युवक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदुरा के समीप नायगांव शिवरा में अवैध बायोडीजल पंप के डीजल टैंक में मिला। हालांकि युवती अभी भी गायब है। मृत युवक का नाम वेदांत कैलास सपकाल है। सबसे महत्वपूर्ण जहां युवक की लाश मिली है, वह वहां चौकीदारी का काम करता है। 

ज्ञात हो कि, नन्दुरा पुलिस ने युवक के खिलाफ एक नाबालिग युवती को लेकर भागने का मामला दर्ज किया हुआ है। पिछले दो दिनों से पुलिस उसे और युवती को ढूढ़ रही थी। इसी के सिलसिले में पुलिस डीजल प्लांट में जांच करने गई थी। इसी दौरान टैंक में पुलिस को शव मिला। 

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ओर जहां युवक का शव पुलिस को मिल गया है, लेकिन अभी तक नाबालिग युवती गायब है। युवक के शव मिलते ही पुलिस ने तेजी से नाबालिग की खोज शुरू कर दी है। एक ओर जहां पुलिस के सामने युवती को ढूढ़ने की चुनौती है, वहीं दूसरी तरफ युवक के हत्यारे को ढूढ़ना। हालांकि, युवक की हत्या किसने की अब तभी सामने आयेगा जब युवती पुलिस को मिलेगी।