logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: SC के निर्णय को विधायक डॉ. संजय रायमूलकर ने किया स्वागत, कहा- यह दिशा दिखाने वाला फैसला


बुलढाणा: राज्य में शुरू सत्ता संघर्ष पर सुप्रीम निर्णय आ गया है। सर्वोच्च अदालत (Supreme Court Of India) ने महाविकास अघाड़ी (MVA) की याचिका को मंजूर करते हुए फैसले को सात सदस्सीय समिति के पास भेजने का आदेश दे दिया है। वहीं विधायकों के निलंबन का फैसला विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लेने की बात कही। अदालत के इस निर्णय को शिंदे गुट विधायक डॉ. संजय रायमूलकर (Dr. Sanjay Raimulkar) ने स्वागत करते हुए दिशा दिखाने वाला बताया है। 

रायमूलकर ने विनम्रतापूर्वक यह स्वीकार करते हुए कि आज का परिणाम थोड़ा बहुत दबाव वाला था। उन्होंने कहा कि वह न्याय के देवता में भी विश्वास करते हैं। नतीजा सुकून देने वाला है, लेकिन शिक्षाप्रद भी। इस फैसले ने विधानसभा अध्यक्ष पद के संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डाला है। कोर्ट ने मामले को दोबारा सुनवाई के लिए स्पीकर के पास भेज दिया है।

विधायक ने आगे कहा, "इस नतीजे से सरकार पर से संकट दूर हो गया है और साफ है कि हमारे नेता एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वह आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा-शिवसेना गठबंधन का नेतृत्व करेंगे। आज के नतीजों के दबाव के बावजूद मैं आज पूरे दिन कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र में था। मूल रूप से मेरी ताकत और संपत्ति कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मैं जो कुछ हूं उनके आशीर्वाद से हूं।