logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: कार्यालयों में लौटे अधिकारी, बोले- एकता से युद्ध जीता पर बातचीत में हारे


बुलढाणा: पिछले एक हफ्ते से शुरू सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। मंगलवार को बुलढाणा जिले के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी वापस अपने कार्यालयों में लौट आए, जिसके कारण एक बार फिर सरकारी कार्यालओं में हलचल शुरू हो गई है। हालांकि कर्मचारियों ने मांगो को लेकर दिखाई एकता की सराहना की, लेकिन बिना पुरानी पेंशन हड़ताल समाप्त करने पर निराशा भी जताई।

सात दिन तक लगातार हड़ताल करने के बाद मंगलवार को सभी कर्मचारी नियमित समय पर अपने-अपनी कार्यालय पहुंचे। जिला परिषद्, नगर परिषद्, जिलाधिकारी कार्यालय, जिला सरकारी अस्पताल सहित तमाम जगहों पर कर्मचारी अपने काम करते दिखाई दिए। लेकिन इस दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर युद्ध जितने की ख़ुशी दिखाई दी, वहीं जिस मांग के लिए इतना संघर्ष किया उसे बिना लागय किए आंदोलन समाप्त किया उसकी निराशा भी दिखाई दी। अपने संगठनों के नेताओं के खिलाफ उनमे गुस्सा दिखाई दिया।

आज बेहद अशुभ दिन

सरकारी कर्मचारियों ने कहा, "मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद राज्य समन्वय समिति समन्वयक विश्वास काटकर ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। उनके द्वारा जारी पत्र में राज्य स्तरीय घटनाक्रमों के चलते पुरानी पेंशन का भुगतान नहीं होने के कारण हड़ताल वापस लेनी पड़ी थी।"

उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए अशुभ है। उन्होंने अतीत और भविष्य के उत्तरदायी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और हुई असुविधा के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने भविष्य में इसी मांग को लेकर फिर से मैदान में आने का संकल्प व्यक्त किया है और इस पर्चे को बड़े ही धूमधाम से जगह-जगह बांटा गया।"