logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

BUldhana: रविकांत तुपकर सहित 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज


बुलढाणा: स्वाभिमानी किसान संगठन के नेता रविकांत तुपकर सहित उनके 25 समर्थकों के खिलाफ बुलढाणा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसी के साथ तुपकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार पहाटे तीन बजे पुलिस ने तुपकर को गिरफ्तार किया गया और उन्हें चिखली पुलिस स्टेशन लाया गया।

ज्ञात हो कि, सोयाबीन और कपास के भाव को लेकर तुपकर ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने डीजल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। हालांकि, पुलिस ने इसके पहले ही तुपकर को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस दौरान उनके समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने विविध धाराओं में किया मामला दर्ज

पुलिस ने तुपकर और उनके साथियों के खिलाफ आत्महत्या करने का प्रयास सहित सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने, सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद सभी को सुबह तीन बजे गिरफ्तार कर जिले के चिखली पुलिस थाना लेकर आया गया।