logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: किसी को गद्दार कहना कब से छेड़छाड़ हो गया?, शिवसेना नेता नीलम गोऱ्हे ने पूछा सवाल


बुलढाणा: अकोला रेलवे स्टेशन पर शिंदे गुट की सांसद भावना गवली के साथ उद्धव ठाकरे गुट समर्थक कार्यक्रतों और विधायकों द्वारा की गई घोषणा बाजी पर विधानसभा की उपसभापति नीलम गोऱ्हे ने अपने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, “अगर किसी को किसी ने गद्दार कह दिया तो यह कब से छेड़छाड़ हो गया? यह सोचने का विषय है।” शुक्रवार को गोहे एक दिवसीय बुलढाणा दौरे पर पहुंची थी, जहां पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।

ज्ञात हो कि, दो दिन पहले अकोला रेलवे स्टेशन भावना गवली और उद्धव ठाकरे गुट सांसद विनायक राउत आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान विधायक नितिन देशमुख सहित शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गवली के खिलाफ जोरदार नारे बाजी की थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पन्नास खोके सागड़ेच ओके के सहित गद्दार-गद्दार के नारे लगाए थे। इसके बाद विधायक समेत उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ अकोला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

महिला अपराध के मामले बढे 

जिले में महिलाओं के साथ दुष्कर्म व छेड़खानी की घटनाओं में वृद्धि होने की बात कहते हुए गोऱ्हे ने कहा, राज्य सरकार द्वारा तैयार शक्ति कानून प्रभावी हो सकता है। यह कानून केंद्र के पास मंजूरी के लिए लंबित है। उन्होंने दावा किया कि अगर इस कानून को मंजूरी मिल जाती है और राज्य में लागू हो जाता है तो महिला अपराधों में कमी आएगी।