logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: वंचित के उम्मीदवार ने पूर्व मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंदे पर दर्ज कराया आचार संहिता भंग करने का मामला


बुलढाणा: शिवसेना उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रकाश आंबेडकर के बीच गठबंधन हो गया है। लेकिन लगता है यह गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल अन्य पार्टियों के बीच समन्वय नहीं बैठ पा रहा है। अमरावती स्नातक चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी के उम्मदीवार अनिल अमलकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगणे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अमलकर ने कहा कि, शिंगणे ने बिना किसी तथ्य के बयानबाजी कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

क्या है मामला?

उद्धव और आंबेडकर के बीच हुई बैठक के बाद पूर्व मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगने ने कहा था कि, अमरावती स्नातक चुनाव के लिए वंचित के उम्मीदवार अनिल अमलकर से महाविकास अघाड़ी के उम्मदीवार धीरज लिंगाडे को समर्थन देने की बात चल रही है। शिंगणे ने दावा किया था कि, इसको लेकर सब तय हो गया और जल्द ही इसका भी फैसला हो जायेगा।

मतदाताओं को भ्रमित करने का किया काम

खामगांव पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करने के बाद अनिल अमलकर ने कहा, "डॉ. राजेंद्र शिंगणे या महाविकास अघाड़ी के किसी भी नेता ने हमारे नेताओं से बात नहीं की है, इसलिए डॉ. शिंगणे ने झूठे बयान देकर मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश की है और यह आचार संहिता का उल्लंघन है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।"