logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मामा-भांजी का रिश्ता शर्मसार, नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


बुलढाणा: कहते हैं माँ के बाद बच्चा कोई दूसरा शब्द बोलता है वह मामा होता है। मामा एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें दो बार माँ आता है, लेकिन इस कलयुगी समाज में इस रिश्तों को तार-तार करने वालों की कोई कमी नहीं है। वासना और हवस के आगे लोग रिश्तो की मर्यादा तक भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला खामगांव शहर से सामने आया है, जहां मामा पर अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पुणे का निवासी है। वह खामगांव निवासी अपनी बहन से मिलने आया था। भाई और मामा को देखकर बहन और भांजी खूब खुश हुई। हालांकि, माँ और बेटी यह अंदाजा नहीं था कि, उसका वासना से भरा उनका भाई और मामा किस इरादे से आया है और उसके मन में क्या चल रहा है। दिन भर खाने-पीने और बातचीत के बाद शाम को सब सोने चले गए।

इसी दौरान रात में आरोपी उठा और सीधे पीड़िता के कमरे में जा पंहुचा और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद किसी को भी बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। सुबह होते ही पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी माँ को दी। यह सुनकर माँ के पैर के नीचे की जमीन खिसक गई। वह तुरंत खामगांव पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा 4,6,8 और आईपीसी की धारा 376 ए, 377, 376 आई के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी मामा को अकोला से गिरफ्तार किया गया है।